छत्तीसगढ़ प्रादेशिक मानव संसाधन विकास समिति के प्रदेश महासचिव बिरेंदर सिंह ने रक्तदान दिवस को अतिउपयोगी बताते हुए कहा की समिति के पद अधिकारी पूरे छत्तीसगढ़ में समिति के प्रमुख, लॉ एस एन पटेल जी प्रदेश अध्यक्ष जी के मंशा अनुसार समय समय पर वृषारोपण , स्वास्थ कैंप,निशुल्क दवाइयों का वितरण , पीड़ित व्यक्तियों की ओर से शासन प्रशासन को पत्राचार (public grievances) आदि कार्य कर रहे हैं तथा रक्तदान जीवन दान जैसे पुनीत कार्यों में भी बढ़ चढ़ हिस्सा लेते हैं तथा अन्य सामाजिक संगठन मारवाड़ी युवा मंच के सहयोग से पूर्व में रक्तदान भी किया जिसमे समाज सेवी तथा मेरे मित्र श्री पवन सिंघानिया तत्कालीन प्रवक्ता ने सफलता पूर्वक आयोजन किया था,जिसमे आम नागरिकों के साथ मानव संसाधन समिति के पद अधिकारी ,पुलिस के जवान आदि ने रक्त दान किया था ,जिससे प्रेरित होकर प्रदेश महासचिव बिरेंदर सिंह ने प्रथम बार उस कैंप में रक्त दान किया,तत्पश्चात ये पुनीत कार्य कभी रुका नहीं,श्री सिंह ने बताया की मैने अपने व्यय पर गंभीर स्तिथि में ब्लड कैंसर मरीज स्वर्गीय अग्रवाल जी,किडनी के पेशेंट दास जी,ट्रॉमा मरीज देवांगन जी, आयाम जी,वैष्णव जी,को रक्त दान किया तथा कई बार स्वेच्छा से रेड क्रॉस रायपुर में भी रक्त दान किया ,समिति से श्रीमान सम्मानिय अध्यक्ष श्री एस एन पटेल जी को भी रक्त दान किया है,श्री सिंह ने बताया एक अवसर पर एक मोमिन परिवार के लिए भी रक्त दान करने गए थे परंतु मोमिन परिवार द्वारा इंतजाम होने से रक्त दान की आवश्यकता नहीं पड़ी।रक्तदान ऐसा दान है जिसने हिंदू,मुस्लिम सिख इसाई जाति धर्म नही देखा जाता ,साथ ही रक्तदान करने दे बाद 24घंटे में नया रक्त का निर्माण हो जाता है,समाज का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्त दान कर सकता है।ये महा दान है जिससे घबराने की आवश्यकता नहीं ,कोई दर्द नहीं होता ,कोई कमजोरी नहीं आती है, पता नही आपका रक्त किस गंभीर अवस्था में इलाज के रूप में किस मरीज के काम आए ,इसलिए रक्त दान अवश्य करें ये अपील श्री सिंह ने सभी से की है

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031