वर्ल्ड ब्लड डोनर डे पर रोटरी क्लब ऑफ रायपुर,इक्विटास डेवलपमेंट इनिशिएटिव्स ट्रस्ट एवं डिजिपरफॉर्म एच टी मीडिया इंडिया द्वारा आयोजित रक्त दान शिविर में 38 युवा युवतियों ने स्वेच्छा से रक्त दान किया सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाओं में घायलों को मेडिकल सुविधा की तत्काल आवश्यकता होती है वहीं घायलों को सबसे अधिक आवश्यकता खून की होती है । एक छोटी सी कोशिश से किसी के जीवन की सुरक्षा हो सकती है। हेलमेट पहनने के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए तथा सड़क दुर्घटना के कारण घायलों को तत्काल खून की आपूर्ति हो सके इस उद्देश्य को लेकर रोटरी क्लब ऑफ रायपुर ने इक्विटास डेवलपमेंट इनिशिएटिव्स ट्रस्ट एवं डिजिपरफॉर्म एच टी मीडिया इंडिया के साथ मिलकर जनजागरूकता अभियान का आयोजन पंडरी स्थित इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक श्याम स्क्वेयर में किया गया। जहां बड़ी तादात में युवा वर्ग शामिल हुआ । रोटरी क्लब के अध्यक्ष प्रदीप गोविंद शितूत द्वारा उपस्थित युवाओं को जीवन की सुरक्षा के लिए वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने तथा सड़क दुर्घटनाओं के कारण घायल हुए लोगों को तत्काल खून की उपलब्धता हो सके इसके लिए जागरूक किया गया ।

युवाओं ने पूछा कि रक्त दान से हमें क्या लाभ होगा अध्यक्ष शितूत ने प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहा कि आपके रक्तदान से हार्ट अटैक का खतरा 88 प्रतिशत कम हो जाता है वहीं इम्यूनिटी भी सुधरती है। हर्ष साहू ने कहा कि वाहनो की सड़क दुर्घटना के समय आम जनता से अपील है कि वे तत्काल 112 पर फोन कर घायलों को मदद कर उनके जीवन की रक्षा करने के लिए एक अच्छे नागरिक का कर्तव्य निभाए । चंद्रशेखर साहू ने सभी रक्त दाताओं से आग्रह किया की जिस प्रकार दुर्घटना से पीड़ितों के लिए आपने रक्त दान किया है उसी तरह आने वाले बरसात में किसी सुरक्षित स्थान पर कम से कम दो पौधों का रोपण कर उनके वृक्ष बनने तक उनका पालन पोषण करें जिससे पर्यावरण को सुरक्षित एवं स्वस्थ रखा जा सकता है । क्लब के सचिव जयंत कुमार थोरात ने कहा कि, शासन लगातार यातायात सुरक्षा के दौरान दो पहिया वाहन चालको को जागरुक करते आ रहे हैं की दो पहिया वाहन चालक केवल कानून के लिए या यातायात चालान के डर से बचने के लिए ही हेलमेट ना पहने बल्कि स्वयं की सुरक्षा एवं अपने परिवारजनों की जरूरत हेतु हेलमेट जरूर लगाएं ।

समाज के अलग-अलग वर्ग व सामाजिक संस्थाएं भी यातायात जागरूकता अभियान के लिए सामने आ रहे हैं. इसके तहत आज रोटरी क्लब ऑफ रायपुर सार्थक ब्लड एवं कम्पोनेंट सेंटर , इक्विटास डेवलपमेंट इनिशिएटिव्स ट्रस्ट एवं डिजिपरफॉर्म के द्वारा हेलमेट एवं एक पौधा का वितरण किया गया है सभी को रक्त दान का प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। इस अवसर पर रोटरी के स्वरूप चंद जैन, प्रतिमा नायडू , चंपालाल साहू भी उपस्थित थे । सार्थक ब्लड एवं कम्पोनेंट सेंटर के बृजेश चौबे ने कहा कि सड़क दुर्घटना मे घायल व्यक्तियों को तत्काल ब्लड उपलब्ध करवाने हेतु हमारा सेंटर हमेशा आगे रहा है आपातकालीन स्थिति में हमसे संपर्क कर ब्लड प्राप्त कर सकते हैं । जिन्होंने ब्लड डोनेट किया है उन्हें आपात स्थिति में सेंटर के द्वारा आवश्यकता होने पर निशुल्क रक्त उपलब्ध कराया जाएगा ।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31