तकनीक से लोगों को जितना फायदा पहुंचा है उतना ही ये कई लोगों के लिए मुसीबत भी बनी है. हाल में एक शख्स के साथ तो कुछ ऐसा ही हुआ जब मोबाइल फोन के चलते उसकी पत्नी के सामने उसकी काली करतूतों की पोल खुल गई. ये इतना बुरा था कि स्थिति तलाक तक आ गई.
मामला इंग्लैंड का है जहां एक बिजनेस मैन की पत्नी ने उसके कुछ मैसेज देख लिए और बवाल खड़ा कर दिया. अजीब बात ये है कि शख्स ने मैसेज अपने फोन से डिलीट कर दिए थे, इसके बावजूद पत्नी को मालूम पड़ गया कि उसने किसे और क्या मैसेज किया था. दरअसल, उसने एप्पल के फोन से एक सेक्स वर्कर को iMessage किया था.
अब सवाल है कि पत्नी ने डिलीट किए हुए मैसेज पढ़े कैसे? असल में शख्स ने अपने एप्पल के iPhone से तो मैसेज डिलीट किए थे लेकिन ये मैसेज फोन से लिंक डिवाइस iMac पर रह गए थे और पत्नी के हाथ लग गए. नाम न जाहिर करते हुए शख्स ने बताया कि सबूत डिलीट करने के बाद भी वह पकड़ा गया और वह इसके लिए एप्पल को जिम्मेदार मानता है.
पत्नी की ओर से तलाक की अर्जी के बाद शख्स ने एप्पल पर केस कर दिया है. द टाइम्स की खबर के अनुसार, उन्होंने दावा किया कि एप्पल ने यूजर्स को यह नहीं बताया था कि एक डिवाइस पर मैसेज हटाने के बाद भी वह लिंक किए गए डिवाइस से नहीं हटता है। अगर मैसेज डिलीटेड लिखा आ रहा है तो मैं उसे पूरी तरह डिलीट ही समझूंगा. मेरी पत्नी को जब मैसेज मिले तो उसने डिवोर्स फाइल कर दिया. इससे मुझे 5 मिलियन पाउंड से अधिक का नुकसान हुआ है. ये मैसेज डिलीट हुए होते तो मेरी शादी बच जाती.
शख्स अब Apple पर 5 मिलियन पाउंड का मुकदमा कर रहा है. साथ ही वह अपने मुकदमे को अन्य लोगों के लिए क्लास-एक्शन सूट में बदलने की कोशिश कर रहा है, जिन्होंने इसी तरह की स्थितियों का सामना किया होगा. उन्होंने कहा- प्रोडक्ट को लेकर Apple की ओर से स्पष्टता की कमी के कारण यह स्थिति पैदा हुई.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31