बलौदाबाजार । कलेक्टर दीपक सोनी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बुधवार को बलौदाबाजार नगर का भ्रमण कर मौजूदा हालात का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने गार्डन चौक,दशहरा  मैदान अंबेडकर चौक सहित नवीन मंडी परिसर का अवलोकन कर वहा उपस्थित व्यापारियों से मुलाकात कर चर्चा की। व्यापारियों ने कलेक्टर एसपी को अपने बीच पाकर देखते ही चाय के लिए आमंत्रित किया। कलेक्टर दीपक सोनी एवं एसपी विजय अग्रवाल ने सहज आमंत्रण स्वीकार करते हुए अमृततुल्य में ही व्यापारियों के साथ बैठकर,चर्चा करते हुए चाय की चुस्की ली। इस दौरान व्यापारियों एवं शहर वासियों से शहर की हालत एवं मार्केट के संबध में जानकारी हासिल की।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031