रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 5 लोगों को निलंबित कर दिया है। इनमें से सीएमओ सुमित मेहता समेत 3 इंजीनियर और 1 लेखपाल शामिल है। जारी आदेश के मुताबिक, नगर पंचायत में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। जिसकी वजह से इन सभी को निलंबन की कार्यवाही की गई है। दरअसल, 7 फरवरी 2024 को एक रिपोर्ट विभाग के पास आई थी। जिसके आधार पर इंजीनियर अजय प्रधान, प्रदीप पटेल, निखिल जोशी और लेखापाल जयानंद साहू को निलंबित किया है।
नगर पालिका अधिकारी भी निलंबित
जानकारी के मुताबिक, प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुमित मेहता को निलंबित किया गया है। क्योंकि उनके ऊपर किसी भी कार्य को पूरी तरह से निरीक्षण नहीं करने का आरोप लगा था। कई जगहों पर विकास नहीं कराने की बात भी सामने आई थी।
नगर पंचायत घरघोड़ा में नवीन सड़क के लिए सत्यापन नहीं किया गया और रोड के निर्माण कार्य के लिए अमुमित नहीं मिली थी। इसलिए प्रधान को छत्तीसगढ़ नगर पालिका कर्मचारी नियम 1968 के नियम 53 के तहत निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में प्रधान का मुख्यालय संयुक्त, संचालक नगरीय प्रशासन और विकास, क्षेत्रीय कार्यालय, बिलासपुर निश्चित किया गया है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031