तमिलनाडु। कल्लाकुरिचि जिले में जहरीली शराब के सेवन से 13 लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं, जहरीली शराब के सेवन से तकरीब 40 लोग बीमार पड़ गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुधवार दोपहर में शराब का सेवन करने के तुरंत बाद इनकी तबीयत बिगड़ने लगी।
कुछ लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि कुछ की अस्पताल में मौत हो गई। इस सिलसिले में जहरीली शराब बेचने वाले 49 वर्षीय के कन्नुकुट्टी को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही 200 लीटर जहरीली शराब को जब्त कर लिया गया है।
आरोपी के पास से जब्त 200 लीटर अवैध शराब के विश्लेषण में सामने आया कि उसमें घातक ‘मेथनॉल’ मौजूद था। मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने इस घटना की समग्र विवेचना के लिए सीबी-सीआईडी जांच का आदेश दिया है। एक सरकारी बयान में कहा गया है कि इस मामले में कल्लाकुरिची के जिलाधिकारी श्रवण कुमार जातावथ का तबादला कर दिया गया है, जबकि पुलिस अधीक्षक समय सिंह मीणा को निलंबित कर दिया गया।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031