छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आई है जहां BSF के जवान की सिर में गोली लगने से मौत हो गई है। बताया गया कि जवान 94वीं बटालियन में हेड कांस्टेबल था जिसकी सिर में गोली लगने की वजह से मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने शव को पखांजूर लाया गया। वहीं इस घटना की पुष्टि ASP प्रशांत शुक्ला ने की है। दरअसल, मारबेड्डा BSF कैम्प के सिर में गोली लगने से जवान की मौत हो गई। इस घटना के बाद से हड़कंप मच गया। वहीं घटना की पुष्टि करते हुए पखांजूर ASP प्रशांत शुक्ला ने बताया कि जवान का नाम मदन कुमार है जो कि 94 वी बटालियन में हेड कांस्टेबल के पद पर पदस्थ था। बताया गया कि जवान शौच के लिए जंगल की ओर गया हुआ था, जब काफी देर तक जवान वापस नहीं लौटा तो बाकी के जवान ने पता लगाया तो जंगल में जवान मदन कुमार का शव मिला। जवान के सिर पर गोली लगी थी और हथियार भी पास में ही रखे हुए थे, जिसके बाद शव को पखांजूर लाया गया और इस मामले में पुलिस जांच में जुटी गई।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031