भिलाई। बीएसएफ जवान के साथ लिव इन रिलेशन में रहने वाली महिला की लाश इंदिरा नगर सुपेला में किराए के मकान की बालकनी पर फांसी के फंदे में लटकती मिली। जवान शादी शुदा है और उसकी पत्नी पांच बच्चों के साथ कोलकाता में रहती है। जवान और मृतका के लिव इन रिलेशनशिप में रहने की संभावना जताई जा रही है। घटन के सुपेला पुलिस जवान से पूछताछ कर रही है।
बीते 20 जून की देर रात सुपेला के इंदिरा नगर के एक मकान की बालकनी में महिला का शव चुनरी के सहारे लटकता मिला था। मृतका की पहचान पिंकी सिंह 28 के रुप में होने के साथ ही कहा जा रहा था कि वह बीएसएफ के रीजनल हेड क्वार्टर भिलाई में कुक जवान संतोष सिंह राजपूत की पत्नी हैं। दरअसल जिस मकान की बालकनी में पिंकी सिंह की फांसी के फंदे पर लटकती हुई लाश मिली उसे चार दिन पहले ही संतोष सिंह राजपूत ने किराए पर लिया था।
इसी वजह से मकान मालिक को लगा कि मृतका बीएसएफ जवान की पत्नी है। सीएसपी भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि पुलिस ने जब संतोष सिंह राजपूत से पूछताछ शुरू की तो वह गोल मोल जवाब देने लगा। इतना ही नहीं उसने स्वयं को पहले से शादीशुदा और पांच बच्चों का पिता बताते हुए उनके कोलकाता में रहने की जानकारी दी। जवान ने मृतका के साथ प्रेम संबंध होना स्वीकार किया है। इससे पूरा मामला संदिग्ध हो गया है।
महिला ने खुदकुशी की है या फिर उसकी हत्या हुई है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर होगा। कहीं जवान के द्वारा शादी से इंकार करने पर महिला ने खुदकुशी तो नहीं किया है, इस बात की भी जांच चल रही है। इधर महिला मूल रूप से असम की रहने वाली बताई जा रही है। संतोष सिंह राजपूत के असम में पदस्थ रहने के दौरान पिंकी सिंह से कायम प्रेम संबंध के चलते उसे भिलाई लाकर किराए के मकान में रखने की संभावना पर भी चर्चा चल रही है। फिलहाल महिला के परिजनों को पुलिस ने सूचना दे दी है। उनके यहां आने पर मामले में कुछ और नई जानकारी सामने आ सकती है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031