बीजापुर जिले के भोपाल पटनम थाना अंतर्गत रामपुरम कैंप मेंं पदस्थ सीएएफ 15 वाहिनी के जवान मनोज दिनकर ने आज सुबह कैंप के अंदर ही अपनी सर्विस राईफल से अपनी कनपटी पर गोली मार ली। इस आकस्मिक घटना से कैंप के अंदर अफरातफरी मची। वहीं आनन-फानन में घायल जवान को भोपाल पटनम हॉस्पिटल लाया गया। जहां गंभीर स्थिति में को जवान को जिला अस्पताल के बाद मेडिकल कॉलेज जगदलपुर रिफर किया गया है। जवान ने ऐसा कदम क्यों उठाया ये अभी जांच का विषय है। बहरहाल जवान की सिथति खतरे से बाहर बताई जा रही है जवान मनोज दिनकर जाजंगीर चापा का रहने वाला है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंदकात गर्वना ने घटना की पुष्टि की है। बता दें कि कुछ दिनों पहले भी एक जवान ने इसी तरह अपने सर्विस पिस्तौल से खुद को गोली मार ली थी, जिसका शव में जंगल में संदिग्ध्द अवस्था में मिला था।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031