उत्तरप्रदेश के प्रयागराज से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां सेंट्रल यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर ने अपनी ही पत्नी पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज करवाई है। प्रोफेसर साहब अपनी बीवी से अब तलाक चाहते हैं। बता दें कि प्रोफेसर को शादी के 13 सालों बाद पता चला कि उनकी पत्नी मुस्लिम है। पत्नी की सच्चाई खुलने के बाद उन पर टॉर्चर बढ़ने की बात भी कही गई है। दरअसल, इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के एसोसिएट प्रोफेसर ने अपनी पत्नी पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि पत्नी ने उनके साथ वैवाहिक धोखाधड़ी, प्राणघातक हमला, शारीरिक और मानसिक क्रूरता दिखाने के साथ फर्जी मामले में फंसाने की कोशिश की। सबसे हैरान करने वाली बात तो यह है कि प्रोफेसर को शादी के 13 साल बाद पता चला कि उनकी पत्नी हिन्दू नहीं, मुस्लिम है। प्रोफेसर ने पत्नी, सास और ससुर पर सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज कराया है। प्रोफेसर ने आरोप लगाया है कि उनसे धर्म परिवर्तन की बात छिपाकर शादी की गई। विरोध करने पर उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। सोशल मीडिया पर फर्जी फोटो डालकर बदनाम किया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में धोखाधड़ी, मारपीट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।
अलमारी खोलते ही खुल गए पत्नी के सारे राज..! , मामला जानकर उड़ जाएंगे होश
Related Posts
Add A Comment



















