मध्य प्रदेश (सीहोर) के कथावाचक प्रदीप मिश्रा राधारानी मंदिर बरसाना पहुंचकर राधारानी के सामने माफी मांगी है. प्रदीप मिश्रा ने राधारानी पर विवादित बयान दिया था. बयान के बाद ब्रज के संत और ब्रजवासियों में गुस्सा था. साधु-संतों और गोस्वामी ने पंचायत कर मांग की थी कि प्रदीप मिश्रा राधारानी मंदिर आकर माफी मांगे.
मथुरा के प्रसिद्ध कथा वाचक प्रदीप मिश्रा द्वारा राधारानी पर अमर्यादित टिप्पणी किए जाने का मामला तूल पकड़े जाने के बाद आज कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने बरसाना राधारानी के दरबार में पहुंचकर क्षमा मांगी. प्रदीप मिश्रा के बयान से बृज के साधु संतों और ब्रजवासियों में काफी आक्रोश व्याप्त था.
साधु संतों ने चेतावनी दी थी कि यदि कथा वाचक प्रदीप मिश्रा राधारानी पर की गई टिप्पणी के बारे में माफी नहीं मांगते हैं, तो एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा. ब्रज के प्रमुख संत प्रेमानंद महाराज जी द्वारा भी प्रदीप मिश्रा को अज्ञानी बताते हुए उन्हें राधा रानी के बारे में ज्ञान प्राप्त करने की बात कही गयी थी. मामला तूल पकड़ता देख कथावाचक प्रदीप मिश्रा बैक फुट पर आ गए और उन्होंने राधा रानी के दरबार में पहुंचकर क्षमा याचना की.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31