सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वायरल वीडियो का चलता फिरता अड्डा है। सुबह का समय हो या फिर देर रात का हो, यहां आपको कोई ना कोई वीडियो ऐसा दिख ही जाएगा जो वायरल हो रहा है। कभी लोगों को हैरान कर देने वाले वीडियो वायरल होते हैं तो कभी हैरान करने के साथ ही साथ हंसा देने वाले भी वीडियो वायरल होते हैं। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला नजर आ रही है। महिला ने अपने दुपट्टे का सबसे अनोखा इस्तेमाल किया है, जिस कारण वीडियो वायरल हो रहा है।
महिला का वीडियो हुआ वायरल
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे देखने के बाद आप हैरान भी होंगे और आपको हंसी भी आएगी। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक महिला अपनी स्कूटी को चलाते हुए कहीं जाती हुई नजर आ रही है। वीडियो की शुरूआत में महिला के सिर पर लाल रंग जैसा कुछ नजर आता है। वीडियो रिकॉर्ड करने वाला शख्स जब पास में पहुंचता है और पास से रिकॉर्ड करता है तो पता चलता है कि महिला ने अपने दुपट्टे को बांधा हुआ है। इससे भी ज्यादा हैरानी तब होती है जब नजर आता है कि महिला ने ऐसा इसलिए किया है ताकि वो फोन को अपने कान के पास टिकाए रखे

और स्कूटी भी चला पाए। इसका मतलब वह स्कूटी चलाते हुए फोन पर बात कर रही है और फोन को कान के पास रखने के लिए महिला ने दुपट्टे का अनोखा इस्तेमाल किया है।
यहां देखें वायरल वीडियो
इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @CreatureMaan नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने कमेंट करके अपना रिएक्शन भी दिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- भारत एक कंटेंट प्रधान देश है। दूसरे यूजर ने लिखा- फोन पर बात करना जरूरी है। तीसरे यूजर ने लिखा- ये कुछ नया स्टाइल था। वहीं एक यूजर ने लिखा- वाह क्या दिमाग है। (indiatv.in)

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031