रायपुर। विद्यार्थी जीवन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर मिलने वाला मेडल जहां एक तरफ विजेताओं को उत्साह देता है, वहीं दूसरी तरफ कमजोर विद्यार्थियों को बेहतर करने के लिए प्रेरित करता है। यह न केवल व्यक्तिगत सफलता को मान्यता देता है, बल्कि सभी छात्रों को अपनी क्षमताओं का अधिकतम उपयोग करने और मेहनत करने के लिए प्रेरित करता है। यह बात रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मंगलवार को रायपुर कलेक्टर परिसर स्थित रेडक्रॉस सभागार में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड, नई दिल्ली द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान योजना कार्यक्रम में कही।
सांसद अग्रवाल ने योजना के अंतर्गत 5वीं से 12वीं तक की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ के 189 विद्यार्थियों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, मेडल हासिल करने वाले विद्यार्थियों को दूसरो को भी बताना चाहिए कि यह सम्मान हासिल करने के उनको कितनी मेहनत करनी पड़ी जिससे दूसरे विद्यार्थी भी मोटिवेट होकर काम कर सकें। उन्होंने कहा कि, जिंदगी एक परीक्षा मात्र नहीं है। जीवन में आगे बढ़ाने के लिए हमें कड़ी मेहनत और बिना रुके निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। हम लोगों ने अक्सर समाचारों में पढ़ा और सुना है कि, 10वीं और 12वीं में थर्ड डिवीजन आने वाले लोग भी आगे चल कर निरंतर प्रयास और कड़ी मेहनत के दम पर आईएएस और आईपीएस बन जाते है। इसलिए हम लोगों को असफल होने पर निराश होने की जरूरत नहीं है और सफल होने पर अतिउत्साहित भी नही होना चाहिए। बल्कि अपनी सफलता को दूसरों के साथ साझा करना चाहिए।
बृजमोहन अग्रवाल ने प्रतिभाओं का सम्मान के लिए नेशनल परीक्षा बोर्ड की तारीफ करते हुए कहा इस प्रकार के आयोजन से विद्यार्थियों को भविष्य में बहुत लाभ होगा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ ही अध्यापकों और जिला शिक्षा अधिकारी को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम में पीएसवाय,प्रदेश समन्वयक शुभ्रा शुक्ला मिश्र, कलेक्टर रायपुर गौरव कुमार सिंह, निगम कमिश्नर अभिषेक मिश्र समेत शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031