देवभोग /गरियाबंद। भाजपा नेत्री एवं जिला पंचायत सभापति धनमति यादव ने अपने सघन दौरे के दौरान पंचायत कार्यों का निरीक्षण किया। इनमें ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं सचिव की अकर्मण्यता एवं काम के प्रति संवेदनशीलता नहीं होने के कारण काम आज भी अधूरा है तथा विकास का कार्य थम सा गया है। तथा क्षेत्र के विकास में विषम परिस्थितियां निर्मित हो गई है। उन्होंने इस संबंध में जिला कलेक्टर, सीईओ एवं जनपद सीईओ को पत्र लिखकर अधूरे कामों को पूरा करवाने हेतु निवेदन किया। श्रीमती यादव ने कहा कि अतिशीघ्र मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा तथा प्रभारी मंत्री से मिलकर क्षेत्र के विकास में सहयोग करने की मांग करेगी। उन्होंने जिन ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया है उनमें भद्रापाली, नवागांव, बरबहली, चिचिया शामिल है। उन्होंने कहा कि निरीक्षण से यह स्पष्ट है कि सरकार तो चाहती है कि ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्रों में विकास के काम तेजगति से हो, लेकिन निचले स्तर के जनप्रतिनिधि अपने कार्यों के प्रति तथा ग्राम के विकास में सजग नहीं है, यदि समय रहते सुधार नहीं हुआ तो निश्चित ही हमारे क्षेत्र का दुर्भाग्य होगा।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031