कई लोग तो ऐसी होते हैं, जिनको बिना एसी के नींद ही नहीं आती है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि पूरी रात एसी चलाकर सोना आपके सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। दरअसल, 4 से 5 बजे के बीच शरीर का तापमान कम होता है। ऐसे में अगर रातभर एसी चालू कर के सोते हैं तो इससे आपको कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। चलिए आपको बताते हैं रातभर एसी चलाने से सेहत को क्या नुकसान हो सकते हैं? सिर में लगातार दर्द: जो लोग चौबीस घंटे एसी में रहन पसंद करते हैं या जो लोग रातभर एसी के एकदम नीचे सोते हैं। उन्हें सिरदर्द की बहुत ज़्यादा समस्या हो सकती है। दरअसल, एसी के एकदम सामने सोने से एसी की सीधी हवा आपके सिर पर लगती है। ऐसी स्थिति में आपको सिरदर्द और सिर में भारीपन की समस्या महसूस हो सकती है। बॉडी टेम्प्रेचर हो सकता है कम: रातभर एसी में सोने के कारण आपके बॉडी का टेम्प्रेचर कम हो सकता है। साथ ही लंबे समय तक ठंडे तापमान में सोने से आपके डाइजेस्टिव सिस्टम पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। बॉडी हो सकती है डिहाइड्रेट: रातभर एसी में सोने की वजह से बॉडी डिहाइड्रेटेड हो सकती है। दरअसल, ज़्यादा समय तक कोल्ड टेम्प्रेचर में रहने से कमरे की नमी खत्म होती है और गले का पानी भी सूख जाता है। इस वजह से आपकी बॉडी डिहाइड्रेट और ड्राई हो सकती है। हो सकते हैं सर्दी ज़ुकाम के शिकार: एसी में रातभर सोने के कारण लोग बहुत जल्दी सर्दी-जुकाम की चपेट में आते हैं। दरअसल, रात के समय में आपका शरीर इनएक्टिव होता है जिस वजह से ठंड आसानी से लग सकती है। स्किन हो सकती है ड्राई: एसी में रातभर सोने से आपकी स्किन ड्राई हो सकती है। ठंडे टेम्प्रेचर रूम की हवा को सोख लेता है। जिस वजह से स्किन ड्राई और बेजान हो सकती है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031