आजकल ज्यादातर चीजों में मिलावट होने लगी है। फल सब्जियों में कलर और हानिकारक केमिकल मिलाए जाते हैं। फलों को पकाने और बड़ा करने के लिए इंजेक्शन लगाए जाते हैं। ऐसे फल और सब्जियां मार्केट में धड़ल्ले से बिक रहे हैं और हम इन्हें खरीदकर खा रहे हैं। अब जरा सोचिए कि ये फल और सब्जियां आपकी सेहत को फायदा पहुंचा रहे होंगे या नुकसान। हालांकि मिलावट के इस दौर में कुछ ऐसी चुनिंदा चीजें भी हैं जो अभी तक मिलावट के जहर से दूर हैं। इनमें मिलावट न के बराबर होती है। इन्हीं फलों की लिस्ट में जामुन भी शामिल है। बारिश के सीजन में मिलने वाली जामुन में मिलावट न के बराबर होती है। इसलिए जामुन को सीजन पर डाइट में जरूर शामिल करें। जामुन डायबिटीज को कंट्रोल करने से लेकर कई फायदे पहुंचाती है।
जामुन खाने के फायदे
शुगर कंट्रोल करे- डायबिटीज के मरीजों के लिए जामुन को बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। ये एक ऐसा फल है, जिससे ब्लड शुगर को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। शुगर के मरीज जितनी चाहें जामुन खा सकते हैं। जामुन का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है।
ब्लड प्रेशर कंट्रोल करे- जामुन हाई बीपी के मरीजों के लिए भी फायदेमंद होती हैं। जामुन में पोटैशियम काफी ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। जिससे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
वजन घटाने में मदद करे- जामुन फाइबर से भरपूर और लो कैलोरी फूड है, जिससे पेट आसानी से भर जाता है और मोटापा कम होता है। जामुन से पाचन बेहतर होता है इसलिए वेट लॉस डाइट में जामुन जरूर शामिल करें।
हीमोग्लोबिन बढ़ाए- जामुन में विटामिन-सी पाया जाता है। इससे शरीर में आयरन की कमी भी पूरी होती है। जामुन खाने से हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद मिलती है। जामुन खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है।
मसूड़ों को रखे हेल्दी- जिन लोगों को मुंह से खून आता है उन्हें जामुन जरूर खानी चाहिए। मसूड़ों से खून आने की शिकायत होने पर जामुन फायदेमंद होती है। इसमें कई एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो ओरल हेल्थ में सुधार लाते हैं।
स्किन को बनाए ग्लोइंग- जामुन को विटामिन और मिनरल का पावरहाउस है। जामुन में विटामिन-ए, आयरन और एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं। ये आपकी स्किन को हेल्दी रखने में मदद करते हैं और आंखों की सेहत के लिए भी फायदेमंद साबित होते हैं।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031