एक युवक को एक लड़की के साथ आशिकी करना भारी पड़ गया। हुआ यूं कि वह लड़की को भगाने के लिए पहुंचा, लेकिन वह पकड़ा गया और ग्रामीणों ने उसकी जमकर खातिरदारी की। उसे ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ लिया और खूंटे से बांधकर उसकी पिटाई कर दी। यह घटना अररिया जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र के परसाहाट गांव में की है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को कब्जे में लेने की कोशिश की। हालांकि ग्रामीणों के गुस्से के आगे पुलिस की एक नहीं चली। ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा युवक संतोष यादव रानीगंज के ही बगुलाहा का निवासी है। पिटाई की वजह से युवक बुरी तरह घायल हो चुका था और अगर उसे समय पर इलाज ना मिलता तो उसकी जान भी जा सकती थी। पुलिस के विफल होने के बाद वहां स्थानीय नेता भी पहुंचे जिन्होंने समझाकर ग्रामीण को शांत करवाया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031