इस दुनिया में वो हर चीज हो सकती है जिसके बारे में इंसान ने कभी कल्पना तक नहीं किया होगा। कुछ समय पहले इंसान ने शायद ही सोचा होगा कि वो फोन पर किसी से बात कर सकता है। मगर आज यह संभव है। इंसान ने शायद ही कभी सोचा होगा कि उसी फोन में वो अलग-अलग वीडियो देखकर अपना मनोरंजन कर सकता है मगर आज वो भी संभव है। लेकिन एक तरफ जहां फोन ने लोगों को सुविधा दी है वहीं दूसरी तरफ लोगों को इस टेक्नोलॉजी की लत भी लगती जा रही है। आजकल लोग फोन के बिना अपनी जिंदगी को सोच ही नहीं सकते हैं। इंसान छोड़िए अब तो जानवरों को भी फोन की लत लगती जा रही है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अलग-अलग घरों में आपने देखा होगा कि जब तक बच्चों के सामने फोन नहीं रखा जाता है, वो खाना नहीं खाते हैं। आजकल के कई बच्चे फोन में वीडियो देखते हुए ही खाना खाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी यह लत किसी कुत्ते में देखी है। अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि एक घर में कुत्ता बैठा हुआ है जिसके सामने फोन में कुत्ते का एक वीडियो चलाया जा रहा है। इसके बाद एक लड़की उसे खाना खिला रही है। वीडियो में नजर आ रहा है कि कुत्ते की नजर फोन से हटने को तैयार नहीं है।
यहां देखें वायरल वीडियो


इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @Phenom962 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘बच्चों तक तो ठीक था, अब कुत्ते भी।’ खबर लिखे जाने तक वीडियो को 6 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- सबको यूट्यूब से प्यार हो गया है। दूसरे यूजर ने लिखा- आजकल कुत्तों के भी भाव बढ़ गए हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- ये भी बिना फोन के नहीं खा रहे हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- क्या जमाना आ गया है। (indiatv.in)

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031