रायपुर। आध्यात्मिक गुरु श्री अरुण चौबे जी महाराज ने अपने सभी शिष्यों सहित संपूर्ण प्रदेशवासियों को गुरु पूर्णिमा की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। साथ ही उन्होंने अपने सभी शिष्यों की मंगलकामना करते हुए भरपूर आशीर्वाद दिया है। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर दरबार में सैकड़ों की संख्या में शिष्यगण पहुंचे और कतारबद्ध होकर बारी-बारी से गुरु दर्शन किये। आपको बता दें कि गुरु पूर्णिमा के दिन भगवान वेद व्यास का जन्म हुआ था। गुरु वेद व्यास महाभारत के रचयिता हैं और मान्यता है कि वेद व्यास ने जिस दिन शिष्य और मुनियों को वेदों और पुराणों का ज्ञान दिया था, उसी दिन को गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। तब से लेकर गुरु शिष्य के रिश्ते के इस पर्व को देशभर में मनाया जाता है। इस दिन पुरे देश में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसमें लोग गुरुओं की पूजा करने के साथ-साथ उनके प्रति सम्मान प्रकट करते हैं।
VIDEO:आध्यात्मिक गुरु श्री अरुण चौबे जी महाराज का सजा दरबार, गुरुओं के प्रति सम्मान प्रकट करने का दिन गुरु पूर्णिमा…
Related Posts
Add A Comment



















