भारत शासन द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत देश के एक करोड़ घरों के छतों पर सौर पैनल स्थापना का लक्ष्य रखा गया है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत प्रति माह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही 78000 तक की अधिकतम सब्सिडी तथा सस्ते ब्याज पर लोन भी प्रदान की जाएगी। क्रेडा के जिला प्रभारी ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत शहरी स्थानीय निकायों और पंचायतों को भी अपने अधिकार क्षेत्र में छत पर सौर प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अधिक आय, कम बिजली और नवीन रोजगार सृजन होगा तथा नवीनीकृत ऊर्जा स्त्रोत के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। उन्हांेने बताया कि छतों पर सौर पैनल स्थापना हेतु हितग्राहियों को प्राप्त होने वाले अनुदान के अंतर्गत रूफटाॅप सोलर प्लांट की क्षमता 01 से 02 किलोवाॅट तथा 0 से 150 यूनिट विद्युत खपत होने पर 30 हजार से 60 हजार रूपये की राशि का अनुदान प्रदान की जाएगी। इसी तरह रूफटाॅप सोलर प्लांट की क्षमता 2 से 3 किलोवाॅट तथा 150 से 300 यूनिट विद्युत खपत होने पर 60 हजार से 78 हजार रूपये की अनुदान प्रदान की जाएगी। इसी तरह रूफटाॅप सोलर प्लांट की क्षमता 03 किलोवाॅट तथा 300 यूनिट से अधिक विद्युत खपत होने पर 78 हजार रूपये की अनुदान प्रदान की जाएगी। जिला प्रभारी क्रेडा ने बताया कि इसके लिए लाभार्थियों के बैंक खाते में सीधे अनुदान राशि का अंतरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा हितग्राहियों को बैंक खाते में सीधे दी जाने वाली सब्सिडी से लेकर रियायती बैंक ऋण सुनिश्चित की जाएगी। जिससे हितग्राहियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। योजना का लाभ लेने हेतु हितग्राही प्रधानमंत्री सूर्य घर डाॅट जीओवी डाॅट इन या प्रधानमंत्री सूर्य घर ऐप्प डाउनलोड कर पंजीयन कर सकते हंै। योजना का लाभ लेने के ईच्छुक हितग्राही क्रेड़ा जिला कार्यालय बलौदाबाजार में कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के साथ-साथ अपना पंजीयन करा सकते हैं। इसके साथ ही क्रेडा जिला कार्यालय के सहायक अभियंता श्री इंदुभूषण साहू, मोबाईल नंबर +91-9907477333, श्री करण सोनी उप अभियंता,मोबाईल नंबर +91-8085550307 तथा श्री खगेश साहू के मोबाईल नम्बर +91-9329677725 से संपर्क कर विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031