छत्तीसगढ़ी फ़िल्म मोर बाई हाई फाई जैसा कि नाम से ही आप अंदाज़ा लगा सकते हैं की ये एक मनोरंजक फ़िल्म है सच है, ये कॉमेडी रोमांस से भरपूर पूरी तरह से पारिवारिक ताने-बाने पर आधारित एक शुद्ध मनोरंजक कहानी है। हमारी छत्तीसगढ़ी फिल्मो की ये विशेषता है कि हम बहुत साफ सुथरी फिल्मे बनाते है जिन्हें महिला दर्शक अपने पूरे परिवार के साथ देखते है,इस बात का ध्यान हमेशा से हमने रखा,और उसी कड़ी में ये फ़िल्म है जिसमे हर वर्ग के लिए मनोरंजन के साथ ही संदेश भी है, इसमे गाने भी बहुत कर्णप्रिय है,पहली बार हीरो और निर्माता प्रकाश अवस्थी ने गाने भी लिखे और संगीत भी दिया है,सृष्टि देवांगन ने उत्कृष्ट काम किया है,बाकी कलाकारों ने भी जैसे योगेश अग्रवाल एस पी की भूमिका में,दीपाली पांडेय उनकी पत्नी व नेगेटिव भूमिका में,अनुपम वर्मा पिता की भूमिका में,विजय मिश्रा,और बाकी अभिनेताओ ने अपने चरित्र को जिया है। मोर बाई हाई फाई में एक औरत के संघर्ष की कहानी को तो दिखाया गया है जो घर,परिवार व समाज से लड़ते हुए अपनी मंज़िल को प्राप्त करती है और जिससे इसका सामना होता है वो कोई और नही बल्कि हर किसी के भीतर समाहित अभिमान है। अभिमान जब अपने चरम पर रहता है तो किसी की परवाह नही करता और सब कुछ बर्बाद कर देता है पर कहा गया है की सांच को आंच नही,अभिमान कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो पर एक न एक दिन उसे स्वभिमान के आगे हार मनाना ही पड़ता है और जीत सत्य की ही होती है। आपको बता दें कि कुछ इसी तरह ही छत्तीसगढ़ी फ़िल्म मोर बाई हाई फाई में भी होता जंहा नायक व नायिका का सामना कुछ अभिमानियों से होता है और दोनों ही अपने स्वभिमान से उन अभिमानियों पर विजय प्राप्त करते हैं। इसमें कॉमेडी,एक्शन, गीत-संगीत सहित एक पूर्ण मनोरंजक मसाला परोसा गया है जिसका आनंद सिनेमा हॉल में सपरिवार उठाया जा सकता है। इस फ़िल्म में छत्तीसगढ़ की बोली-भाषा,परिधान व पारम्परिक संस्कृति को दिखाने के साथ ही युवा वर्ग को ध्यान में रखते हुए आज की आधुनिक जीवन शैली को भी दिखाया गया है। मोर बाई हाई फाई के गाने व ट्रेलर क्रिएटिव विज़न के यूट्यूब चैनल में प्रदर्शित किया गया है व रायपुर प्रभात टाकीज़,अप्सरा टाकीज़ दुर्ग सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों को मिलाकर 25 जगह पर फ़िल्म प्रदर्शित की जा रही है। फ़िल्म की शूटिंग रायपुर शहर,नया रायपुर,ग्राम रवेली,ग्राम रूही, बागबाहरा,खल्लारी सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों पर की गई है। मोर बाई हाई फाई फ़िल्म के नायक प्रकाश अवस्थी हैं जो इसके निर्माता तो हैं ही साथ ही साथ इनका गीत-संगीत में भी योगदान है। मोर बाई हाई फाई के पटकथा-संवाद,संपादन व निर्देशन का ज़िम्मा नितेश लहरी ने उठाया है। निर्माता व निर्देशक के अनुसार फ़िल्म के नायक प्रकाश अवस्थी,नायिका सृष्टि देवांगन सहित सभी कलाकारों ने बहुंत ही कमाल का अभिनय किया है और सभी को पूरी उम्मीद है कि दर्शकों को मोर बाई हाई फाई ज़रूर पसन्द आएगी। प्रमुख कलाकार :- प्रकाश अवस्थी,सृष्टि देवांगन,दीपाली पांडेय,योगेश अग्रवाल,राजू पांडेय,नैनी तिवारी,अनुपम वर्मा,प्रमिला रात्रे,आईशा फातिमा,लकी रघूवंशी,विजय मिश्रा,क्रांति दीक्षित,लता राही,वर्षा बर्मन,धनश्याम वर्मा,देवेंद्र पांडेय,अमरजीत सिंग संधू,सतीश अवस्थी,गज्जू मिश्रा,संतोष राठौर,आनंद साहू,दीपक बंजारे,लवकुमार महानंद,नोखु सिंगौर,मिलन सिंगौर,कुसुम प्रजापति आदि हैं। गीत-संगीत :- प्रकाश अवस्थी,परशुराम यादव,कृष.के.रामटेके स्वर :- सुनील सोनी,कुमार गब्बर,अनुपमा मिश्रा रूपसज्जा :- मानस ओडिसा व देवा यादव केशसज्जा :- निधि माथुर,पिंकी साहू,अंजुलता साहू छायांकन :- दिनेश ठक्कर,संजू तांडी नृत्य :- संजू तांडी एक्शन – आनंद साहू प्रोडक्शन कंट्रोलर :- दीपक बंजारे कास्ट्यूम :- लवकुमार महानंद ऑडियो मास्टर :- नीरज वर्मा,श्रेष्ठ स्टूडियो पोस्ट प्रोडक्शन,कलर व वीडियो मस्ट्रिंग :- श्रीमंत बारीक,कटक स्टूडियो बी.जी.एम. :- सोमदत्त पांडा पोस्टर :- मंडल ग्राफिक्स मूल रचना :- रवि किनागी सर सहायक निर्देशक :- मनोज धीवर सह निर्मात्री :- मधुलिका मंगरुलकर परिकल्पना व निर्माता – प्रकाश अवस्थी पटकथा-संवाद,संपादक व निर्देशक :- नितेश लहरी

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031