वह बरसात का मौसम ही था, जो कोरबा जिले के ग्राम चुईया के बरसाती लाल के लिए हर बार मुसीबत बन जाती थीं। बरसात होते ही जहाँ उन्हें अपने कच्चे मकान में मुसीबत मोल लेना पड़ता था वही गाँव की वह गली भी थी जो पानी गिरते ही कीचड़ से इस तरह लथपथ हो जाती थी कि वह चाहकर भी खुद को कीचड़ से बचा नहीं पाता था। अब जब गाँव की गलियां पक्की हो गई है तो बचपन से ही नेत्रहीन बरसाती लाल अपनी छड़ी के सहारे अपनी गाँव की गली में एक छोर से दूसरे छोर तक घूम पाता है और ग्रामीणों से अपनी सुख दुख की कहानी भी साझा कर पाता है। कोरबा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम चुईया में रहने वाले बरसाती लाल भरिया ने बताया कि उन्हें बचपन से ही दिखाई नहीं देता। वह सबकुछ महसूस कर अपनी छड़ी के सहारे इधर-उधर चल पाता है। उन्होंने बताया कि विगत कई साल तक गाँव की गली बरसात में कीचड़ से सराबोर हो जाती थी। इस बीच उनका पैदल चल पाना मुश्किल हो जाता था। चंद दूरी भी उन्हें कई किलोमीटर लंबी लगती थी। उन्होंने बताया कि गाँव की गलियां अब पूरी तरह से पक्की हो गई है। बरसाती लाल ने बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है। पक्के घर का निर्माण चल रहा है। कुछ माह के भीतर उन्हें अपनी झोपड़ी से भी छुटकारा मिल जाएगा। उन्होंने बताया कि बरसात में खपरैल के कच्चे मकान में परेशानी उठानी पड़ती है। पानी टपकने से उन्हें भीगना पड़ जाता है। जल्दी ही पक्का मकान बन जाने के बाद उनकी बड़ी मुसीबत दूर हो जाएगी। 57 वर्षीय बरसाती लाल ने बताया कि वह अकेला रहता है। राशनकार्ड बना हुआ है और समय पर राशन मिलता है। पेंशन की राशि भी मिलती है। इस बरसात में  पक्की सड़क पर चलकर खुशी महसूस कर रहे बरसाती लाल को इस बात की भी खुशी है कि जल्दी ही प्रधानमंत्री आवास योजना से उसका पक्का मकान भी पूरा हो जाएगा। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास के निर्माण हेतु राशि स्वीकृत की है, जिससे अनेक हितग्राहियों को लाभ पहुंच रहा है। मुख्यमंत्री  के मंशानुसार  कोरबा जिला कलेक्टर के निर्देशन में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत हितग्राहियों का आवास बनाया जा रहा है। कोरबा जिले में प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना के तहत विभिन्न ग्राम पंचायतों में स्वीकृत 7470 ग्रामीण हितग्राहियों के प्रधानमंत्री आवास का निर्माण कार्य मात्र 05 माह में पूर्ण कराया गया।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031