आपने देखा होगा कि अक्सर बस और ट्रेन बड़ी जबरदस्त भीड़ होती है। लोग सीट पाने के लिए कई तरह के जुगाड़ भिड़ाते हैं। कई बार लोग सीट पाने के लिए पहले से ही उस रूमाल रखवा देते हैं तो कई बार सीट घेरने में लगे रहते हैं। कई बार तो यह भी देखने को मिलता है कि लोग जल्दी से सीट घेरने के लिए बस और ट्रेन की खिड़की से ही उसमें सवार हो जाते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स बस की सीट पाने के लिए बस की खिड़की से घुस रहा है। लेकिन अगले ही पल जो कुछ भी होता है उसे देख लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाएं।


वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बस खड़ी है, जिसमें लोग चढ़ रहे हैं। बस में भीड़ इतनी है कि लोग सीट पाने के लिए उत्पात मचाए हुए हैं। इसी बीच एक शख्स बस की खिड़की से चढ़ने की कोशिश करने लगता है। वह खिड़की से जैसे ही चढ़ने लगता है, वैसे ही कुछ देर बाद खिड़की हिलती है फिर अगले ही पल शख्स खिड़की के साथ जमीन पर गिर पड़ता है।
वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @avaliyapravasi नाम के यूजर ने शेयर किया है। साथ ही यूजर ने कैप्शन में लिखा है- “यात्रियों को खुशी होगी कि उसे सबक मिल गया, लेकिन बस की खिड़की टूट गई।” वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। कई लोगों ने कमेंट करते हुए लिखा- जिंदगी में हर जगह शॉर्टकट नहीं चलता। कई अन्य लोगों ने लिखा- नजर हटी दुर्घटना घटी। वीडियो को खबर लिखे जाने तक करीब डेढ़ लाख लोगों में देखा और डेढ़ हजार लोगों ने इसे लाइक किया है। (indiatv.in)

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031