मुंबई शहर में 65 वर्षीय एक हीरा व्यापारी ने कोलाबा में ताज होटल के पास समुद्र में कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। हीरा कारोबारी की पहचान संजय शांतिलाल शाह के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि कारोबारी काफी दिनों से आर्थिक घाटे के कारण तनाव में रहा रहा था। घटना के दिन वह मॉर्निंग वॉक के लिए बोलकर घर से निकला था। वहीं पुलिस ने किसी तरह से हीरा कारोबारी को पानी से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
कोलाबा थाने के अधिकारी ने बताया कि संजय शांतिलाल शाह आर्थिक नुकसान के कारण तनाव में थे। उन्होंने अपने परिवार से कहा था कि वह सुबह की सैर के लिए जा रहे हैं। इसके बाद रविवार की सुबह उन्होंने समुद्र में छलांग लगा दी। अधिकारी ने बताया, “अपनी इमारत से नीचे आने के बाद उन्होंने एक टैक्सी बुक की और बांद्रा वर्ली सी लिंक गए। वहां तीन-चार चक्कर लगाने के बाद उन्होंने टैक्सी चालक से गेटवे ऑफ इंडिया जाने को कहा।’’ अधिकारी ने बताया, उन्होंने ताज होटल के पास समुद्र में छलांग लगा दी।
पुलिस ने बताई आत्महत्या की वजह
सूचना मिलने के बाद पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्हें पानी से बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने कहा, “हम जल्द ही उनके परिवार के बयान दर्ज करेंगे। शाह महालक्ष्मी मंदिर के पास भूलाभाई देसाई रोड पर एक इमारत में रहते थे। वह हीरे की खरीद-बिक्री का व्यवसाय करते थे। पिछले दो-तीन साल से उन्हें अपने व्यवसाय में काफी घाटा हो रहा था, जिसके कारण वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे।” कोलाबा थाने के अधिकारी ने कहा कि घटना के सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031