पपीता में कई पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं जो सेहत के लिए अच्छा होता है। लेकिन क्या आपको पता है सेहत के लिए बेहतरीन होने के बावजूद भी पपीते का सेवन कई चीजों के साथ नहीं करना चाहिए। ऐसा करना आपकी सेहत के लिए घातक हो सकता है। जानिए ये चीजें क्या हैं और इनका पपीते के साथ सेवन करना क्यों हानिकारक है।पपीता खाने के बाद आपको डेरी प्रोडक्ट्स जैसे- दूध और दही, पनीर का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। दरअसल, पपेन दूध में कैसिइन (कैसिइन प्रोटीन दूध में पाया जाने वाला प्रोटीन है जो दूध को सफ़ेद रंग देता है) को तोड़ सकता है। इस वजह से आपका पेट खराब हो सकता है और आप कब्ज, बदहजमी, ब्लोटिंग और दस्त के शिकार हो सकते हैं। इसलिए, पपीता खाने के बाद दूध पीने से बचना चाहिए।पपीता खाने के बाद चाय न पिएंपपीता खाने के बाद चाय भूलकर भी नहीं पीनी चाहिए। दरअसल, पपीता का पपेन कम्पाउंड और चाय की पत्तियों में मौजूद कैटेचिन रिएक्ट कर सकता है।इस वजह से सीने में जलन, अपच और गैस्ट्रिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।अंडा न खाएंपपीता खाने के बाद अंडा नहीं खाना चाहिए।  जहां अंडा प्रोटीन और ओमेगा-3 से भरपूर है वहीं पपीता पपेन एंजाइम से भरपूर होता है।ऐसे में दोनों को एक समय पर खाने से बदहजमी, मतली, कब्ज और उल्टी की समस्या हो सकती है.न करें नींबू का सेवनपपीता खाने के बाद नींबू का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए।पपीते कहने के तुरंत बाद आप इसका सेवन करते हैं यो शरीर में हीमोग्लोबिन का लेवल बिगड़ सकता है। इस वजह से एनीमिया का खतरा भी बढ़ सकता है।उच्च फाइबर वाले खाद्य पदार्थपपीते के बाद बीन्स, गोभी या ब्रोकली जैसे उच्च फाइबर वाले खाद्य पदार्थों का सेवन पाचन संबंधी समस्याओं को और भी बदतर बना सकता है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031