सुशांत सिंह राजपूत की मौत से शुरू हुई ड्रग्स कनेक्शन की जांच की आंच बढ़ती जा रही है। इस मामले में नारकोटिक्स ब्यूरो अपना काम कर रही है तो दूसरी ओर लगातार बयानबाजी भी तेज हो गई है। सोमवार से शुरू हुए संसद सत्र में बॉलीवुड में ड्रग्स कार्टेल के मसले पर बवाल हो गया। पहले भारतीय जनता पार्टी के नेता रवि किशन ने लोकसभा में इस मसले को उठाया, उसके बाद फिर मंगलवार को राज्यसभा में जया बच्चन ने उन्हें ही घेर लिया। इस पूरे विवाद के बाद जया बच्चन के समर्थन में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां भी आ गई हैं। सोमवार को लोकसभा में बीजेपी सांसद रवि किशन ने कहा था कि ड्रग्स ट्रैफिकिंग का मसला चिंता का है, इसमें बॉलीवुड के भी कुछ लोगों का कनेक्शन है. ऐसे में सरकार की ओर से इस मसले की जांच तेज की जानी चाहिए। अब मंगलवार को राज्यसभा में जया बच्चन ने कहा कि बॉलीवुड इंडस्ट्री को बदनाम करने की साजिश की जा रही है, ये इंडस्ट्री लाखों लोगों को रोजगार देती है। रवि किशन पर पलटवार करते हुए जया बच्चन ने कहा कि कुछ लोग जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद करते हैं। बाद में रवि किशन ने जया बच्चन को जवाब दिया कि उन्हें उनके समर्थन की उम्मीद थी, वो पूरी इंडस्ट्री को बदनाम नहीं कर रहे हैं बल्कि जो चंद लोग हैं उनका मसला उठा रहे हैं। गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में जांच कर रही एनसीबी को ड्रग्स कार्टेल की जानकारी मिली है। इसी मसले पर रिया चक्रवर्ती, उनके भाई और कुछ अन्यों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही दावा किया जा रहा है कि कुछ अन्य बॉलीवुड स्टार्स भी इस कनेक्शन में शामिल हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31