एक लड़की दिनदहाड़ गैंगरेप का शिकार हो गई। लड़की हाथ जोड़कर बड़े भाई कहकर अपनी आबरू की भीख मांगती रही। लेकिन दरिंदों ने उसकी एक न सुनी। पहले लड़की के साथ मारपीट की गई फिर रेप का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना उत्तर प्रदेश के बलिया की है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। एसपी ने कहा कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। आईजी उत्तर प्रदेश अमिताभ ठाकुर ने ट्वीट कर इस गैंगरेप की घटना को उजागर किया और अपनी तरफ फेफना थाने में शिकायत दर्ज कराई। वहीं पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच जुट गई है और आरोपियों को पकडऩे के लिए छापे-मारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द से जल्द सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा और पीडि़ता को पूरा न्याय मिलेगा।
गैंगरेप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है, कई लड़कों ने अकेली लड़की को सुनसान जगह पर घेर रखा है और उससे जबरदस्ती की जा रही है। लड़की उन लड़कों के सामने हाथ पैर जोड़ रही है और अपनी आबरू की भीख मांग रही है। लेकिन लड़के उसकी कोई बात नहीं सुन रहे हैं और उसके साथ मारपीट भी कर रहे हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31