हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर डाइट में अमरूद को शामिल करने की सलाह देते हैं। आयुर्वेद के मुताबिक अमरूद खाने से आप सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से खुद को बचा सकते हैं। अमरूद में पाए जाने वाले तत्व आपकी ओवरऑल हेल्थ को काफी हद तक इम्प्रूव कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि आचार्य श्री बालकृष्ण के मुताबिक अमरूद खाने से आपकी सेहत को क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं।
खांसी-जुकाम से पाएं छुटकारा- अगर आप सर्दी-जुकाम की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको सुबह-सुबह अमरूद खाना शुरू कर देना चाहिए। महज दो से तीन दिनों के अंदर ही आपको पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा। अमरूद की पत्तियां भी सर्दी-जुकाम को दूर करने में कारगर साबित हो सकती हैं।
हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद- अगर आप अपनी हार्ट हेल्थ को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं तो आपको अमरूद को अपनी डाइट का हिस्सा बना लेना चाहिए। अमरूद में पाए जाने वाले तत्वों की वजह से आप हार्ट से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं।
दूर करे हीमोग्लोबिन की कमी- अगर आपके शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी हो गई है तो आपको रेगुलरली अमरूद खाना शुरू कर देना चाहिए। अमरूद में आयरन की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है जो आपकी बॉडी में होने वाली हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करने में कारगर साबित हो सकती है।
इम्प्रूव करे गट हेल्थ- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अमरूद आपकी गट हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। अमरूद का सेवन करने से आप पेट से जुड़ी तमाम समस्याओं को दूर कर सकते हैं। कब्ज, एसिडिटी और ब्लोटिंग से छुटकारा पाने के लिए आप अमरूद को अपने ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकते हैं।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031