सागर. मध्य प्रदेश के सागर में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया जिसमें मंदिर के पास की दीवार गिरने से करीब 9 बच्चो की मौत हो गई. मृतकों की उम्र 9 से 19 के बीच बताई जा रही है. वहीं 4 बच्चे घायल हैं जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. ये घटना रहली विधानसभा के सानौधा थाना क्षेत्र की है. बताया जा रहा है कि शाहपुर के हरदौल मंदिर में शिवलिंग निर्माण और भागवत कथा का आयोजन हो रहा था. सुबह करीब 10 बजे पार्थिव शिवलिंग निर्माण कार्यक्रम चल रहा था. रविवार की छुट्टी होने के चलते शिवलिंग बनाने के लिए बच्चे भी पहुंचे थे. जिस जगह बच्चे बैठकर शिवलिंग बना रहे थे, वहीं मंदिर परिसर के बगल वाली दीवार भरभराकर गिर गई. जिसमे कुछ बच्चे दब गए. जेसीबी से मलबा हटाकर शव और घायल बच्चों को बाहर निकाला गया. दीवार करीब 50 साल पुरानी बताई जा रही है.पुलिस प्रशासन ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया लेकिन कुछ और बच्चों ने रास्ते में दम तोड़ दिया जबकि कुछ ने अस्पताल पहुंचकर दम तोड़ दिया. कुल 9 बच्चों की मृत्यु हुई है.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031