भोपाल में एक 23 साल के युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड से पहले उसने परिवार के सभी सदस्यों को एक इमोशनल वीडियो शेयर किया। वीडियो में माता-पिता और भाई-बहन को इमोजी से दिखाया और आखिरी में लिखा-आई लव माइ फैमिली। विक्रम अहिरवार यहां पर बीडीए कॉलोनी, अवधपुरी में किराए के मकान में रहता था। उसने आत्महत्या से पहले सभी को फोन कर हालचाल भी पूछा। पुलिस का कहना है छात्र किसी मानसिक दबाव से गुजर रहा था। इसलिए उसने ये कदम उठाया। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
इमोशनल वीडियो शेयर कर बोला आई लव माइ फैमिली, फिर उठाया यह कदम…
Related Posts
Add A Comment


















