भारतीय हॉकी टीम को पेरिस ओलंपिक 2024 के सेमीफाइनल में जर्मनी के खिलाफ 3-2 से हार झेलनी पड़ी है। जर्मनी के मार्को मिल्तको ने आखिरी मिनट में गोल करके टीम इंडिया से जीत छीन ली। एक समय स्कोर 2-2 से बराबरी पर चल रहा था। लेकिन उनके गोल की वजह से भारत को हार का मुंह देखना पड़ा। अब ब्रॉन्ज मेडल के मैच में हॉकी टीम का सामना स्पेन की टीम से होगा। मैच की शुरुआत में ही भारत को कई पेनाल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन भारतीय टीम को सफलता नहीं मिल पाई। इसके बाद सातवें मिनट में भारत के कप्तान हरमप्रीत सिंह ने कोई गलती नहीं की और दमदार अंदाज में पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल कर दिया। फिर भारतीय हॉकी टीम ने पहले क्वार्टर में 1-0 की बढ़त कायम रखी।
दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में ही जर्मनी की तरफ से गोंजालो पैलेट ने गोल करके मैच में स्कोर 1-1 से गोल कर दिया। गोंजालो ने 18वें मिनट में गोलकर टीम को बराबरी दिलाई। इसके थोड़ी देर बाद 27वें मिनट में जर्मनी की तरफ से क्रिस्टोफर रूड ने गोल कर दिया। इससे मैच में जर्मनी ने 2-1 से लीड हासिल कर ली। दूसरा क्वार्टर पूरी तरह से जर्मनी के नाम रहा। भारतीय प्लेयर्स ने गोल करने के कई मौके बनाए। पर गोल नहीं हो पाया।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031