यूपी के उन्नाव में शिक्षक के वायरल वीडियो को लेकर बवाल मच गया है. दरअसल, यहां जो वीडियो वायरल हुआ, वह शर्मसार कर देने वाला है. इसमें टीचर ने शिक्षिका से अभद्रता करते हुए एक शर्त रख दी, जिस पर शिक्षिका ने इनकार कर दिया. इस वीडियो के वायरल होने के बाद टीचर के इस व्यवहार की आलोचना हो रही है.
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि टीचर कुर्सी पर बैठा हुआ है और वह इशारे करते हुए शिक्षिका से बात कर रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षक ने कहा कि ये वीडियो पुराना है, किसी ने बदनाम करने के लिए वॉयरल कर दिया है. शिक्षिका रिश्तेदार है.
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो उन्नाव के पूरन नगर स्थित जय हनुमान इंटर कॉलेज का बताया जा रहा है. शिक्षिका से बात करते हुए इशारे करने वाला टीचर इसी कॉलेज में प्रबंधक है. टीचर का नाम रवि प्रकाश गोयल है.
वॉयरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रवि प्रकाश हाथों में पेन पकड़कर सामने बैठी किसी शिक्षिका से कह रहा है कि अगर तुमको रहना है, कैसे भी मेरे यहां रहना है तो एक शर्त है. इतना कहने के बाद अपने गाल पर उंगली रखकर इशारा करता है और हंसने लगता है. इशारा करते ही शिक्षिका इनकार कर देती है और वो कहती है कि यह हम नहीं मानेंगे, यह गंदी बात है सर.
वीडियो वायरल होने के बाद प्रबंधक ने दी सफाई
वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षिका को इशारा करने वाले प्रबंधक रवि प्रकाश गोयल ने सफाई देते हुए कहा कि यह फेक वीडियो है, वीडियो पुराना है. किसी ने बदनाम करने के लिए वायरल किया है. जो शिक्षिका बैठी थी, वह रिश्तेदार है, जो साली लगती है. किसी ने चुपचाप बनाकर वॉयरल किया है.
प्रबंधक का वीडियो वॉयरल होने पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने इसका संज्ञान लेते हुए जांच कर कार्रवाई की बात कही है. डीआईओएस ऑफिस में अतिरिक्त चार्ज पर तैनात डीआईओएस परमात्मा शरण ने कहा कि सोशल मीडिया पर जो वीडियो वॉयरल हुआ है, वो जय हनुमान इंटर कॉलेज का बताया जा रहा है. यह कॉलेज पूरन नगर में है. इस मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं. (aajtak.in)

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031