What's Hot

जापान में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.9 मापी गई है। भूकंप की वजह से सुनामी की चेतावनी भी जारी की गई है। झटके दक्षिणी जापान में महसूस किए गए हैं।अमेरिकन जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, बृहस्पतिवार को जापान के दक्षिणी द्वीप क्यूशू में एक के बाद एक लगातार दो बड़े भकंप आए। पहला भूकंप, 6.9 तीव्रता का था। इसके कुछ देर बाद दूसरा भूकंप आया, जिसकी तीव्रता 7.1 थी। जापान के तटीय इलाकों मिायजाकी, कोची, इहिमे, कागोशिमा और आइता में सुनामी को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है।
अलग-अलग कैटेगरी के भूकंप
भूकंप को तीव्रता के लिहाज से अलग-अलग कैटेगरी में रखा जाता है। 2.5 से 5.4 तीव्रता वाले भूकंप माइनर कैटेगरी में होते हैं। 5.5 से 6 तीव्रता वाले भूकंप को हल्का खतरनाक भूकंप माना जाता है, इसमें मामूली नुकसान होने की संभावना रहती है। अगर 6 से 7 तीव्रता का भूकंप आता है तो नुकसान होने की संभावना भी बढ़ जाती है। 7 से 7.9 के भूकंप को खतरनाक माना जाता है। इस तीव्रता के भूकंप से इमारतों में दरार या उनके गिरने की आशंका रहती है। इससे ऊपर की तीव्रता वाले सभी भूकंप को बेहद खतरनाक कैटेगरी में रखा जाता है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31