रायपुर । जय हरितिमा महिला समिति द्वारा रंगारंग सावन उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सावन के महिने से महिलाओं का अटूट रिश्ता है। इसी बात को ध्यान रखते हुए आयोजन स्थल को ग्रीन थीम पर सजाया गया था। इस आयोजन में हरित श्रंगार प्रतियोगिता में कैटवाक, प्रश्नोत्तरी राउंड एवं गेम्स इत्यादि में महिला सदस्यों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। सावन क्वीन का खिताब क्रमशः डायमंड क्वीन – डॉ. (श्रीमती) दीप्ती झा, गोल्डन क्वीन – श्रीमती क्षमा अग्रवाल एवं सिल्वर क्वीन – श्रीमती प्रतिभा वर्मा को मिला। यह कार्यक्रम समिति की अध्यक्षा श्रीमती ममता चन्देल के कुशल मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।

साथ ही उनकी ओर से सभी सदस्यों के लिए स्वादिष्ट व्यंजन प्रायोजित किये गये थे, जिनका सभी ने भरपूर आनंद लिया। मंच का संचालन कार्यकारिणी की कोषाध्यक्षा डॉ. ज्योति भट्ट द्वारा किया गया। इस अवसर पर अध्यक्षा श्रीमती ममता चन्देल को समिति द्वारा को हिनूर का खिताब कार्यकारिणी की सदस्याओं द्वारा दिया गया। समिति की उपाध्यक्षा श्रीमती तृप्ति शर्मा ने उनके द्वारा समिति के विकास के कार्यां को सभी को विस्तार से बताया। श्रीमती चन्देल के कुशलनेतृत्व व मार्गदर्शन से समिति नित नये कार्यां को अंजाम दे रही है। साथ-साथ उनकी अनोखी पहल द्वारा सावन माह में दिनांक 31 जुलाई, 2024 को भी आनंद मार्ग महिला मिडिल स्कूल, जरोद, उमरिया आरंग ब्लाक, रायपुर को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के सहयोग से जय हरितिमा समिति द्वारा अनेक किस्म के पौधे, फलदार पौधे भी प्रदान किए गये। साथ ही कार्यकारणी सदस्यों ने स्कूल में जाकर वृक्षो रोपण भी किया कार्यक्रम सावन उत्सव में संपूर्ण व्यवस्था, गेम्स आदि का आयोजन करने में समिति की सह-सचिव श्रीमती कनक खोखर एवं गेम्स प्रभारी श्रीमती प्रकृति श्रीवास्तव द्वारा की गयी। अंत में सभी सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापन समिति की सचिव श्रीमती ज्योति वर्मा द्वारा दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सभी सदस्यों ने अपना पूर्ण सहयोग दिया।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031