रायपुर । एसीबी की टीम ने रायपुर के एक पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पटवारी ने दो लोगों से 30 हजार की मांग की थी। 10 हजार नगदी दिये गये थे। बाकी के बचे 20 हजार किस्त में देने की बात हुई थी। आज 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ एसीबी की टीम ने पटवारी को पकड़ा। दरअसल, पीड़ित मंगलूराम एवं योगेन्द्र बघेल ग्राम नकटी तिल्दा, रायपुर के निवासी है जिनके द्वारा एसीबी रायपुर में शिकायत की गई थी कि ग्राम नकटी स्थित भूमि की बिक्री का सौदा दोनों ने आपस में तय किया। बिक्री के लिये सत्यापित बी-1 एवं खसरे में सुधार के लिये पटवारी बृजेश मिश्रा द्वारा दोनों से 30 हजार रूपये रिश्वत के रूप में मांग की गई हैं, जिसमें से 10 हजार रूपये उसके द्वारा ले लिया गया है, एवं शेष राशि में 10-10 हजार की किस्तों में लेने के लिये सहमत हुआ है। दोनों प्रार्थी पटवारी को रिश्वत नहीं देना चाहता थे बल्कि उसे रंगे हाथों पकड़वाना चाहते थे अतः शिकायत का सत्यापन पश्चात् एसीबी रायपुर द्वारा ट्रेप आयोजित कर 12.08.2024 को दूसरी किश्त 10 हजार रूपये रिश्वती रकम लेते हुये पटवारी बृजेश मिश्रा को रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही की जा रही है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031