रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवभारत नवराष्ट्र परिवार के प्रधान संपादक विनोद बाबू माहेश्वरी के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने श्री माहेश्वरी के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने शोक संदेश में कहा है कि विनोद बाबू माहेश्वरी ने जनोन्मुखी पत्रकारिता के माध्यम से आम जनता के जीवन को सुगम बनाने का भरसक प्रयास किया। उनका निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।
Previous Articleउत्कल विप्र महिला समिति का सावन उत्सव
Related Posts
Add A Comment



















