बॉलीवुड और कंगना रनौत के रिश्ते कुछ समय से अच्छे नहीं चल रहे हैं। सुशांत मामले में कंगना ने फिल्म इंडस्ट्री के माफिया को अपना निशाना बनाया था। इसके बाद वे महाराष्ट्र सरकार से टकरा गईं। अब वे उर्मिला मातोंडकर को खरी-खरी सुनाने में लगी हुई है। हद तो तब हो गई जब कंगना ने उर्मिला को अपने टीवी इंटरव्यू में सॉफ्ट पोर्न स्टार बता दिया। कंगना ने कहा कि उर्मिला मातोंडकर को उनकी एक्टिंग के लिए नहीं जाना जाता था. उन्होंने कहा, उर्मिला भी एक सॉफ्ट पोर्न स्टार है। मैं जानती हूं ये बहुत बेबाक बात है। लेकिन उन्हें उनकी एक्टिंग के लिए बिल्कुल नहीं जाना जाता। तो किस लिए वो जानी जाती हैं? सॉफ्ट पोर्न करने के लिए। अगर उन्हें टिकेट मिल सकता है तो मुझे क्यों नहीं? कंगना ने इसी से मिलता-जुलता ट्वीट भी किया, जिसके बाद बॉलीवुड ने उर्मिला मातोंडकर को सपोर्ट करना शुरू कर दिया। स्वरा भास्कर, अनुभव सिन्हा सहित तमाम स्टार्स उर्मिला के सपोर्ट में आए। बातचीत में उर्मिला ने कंगना रनौत से आग्रह किया था कि वो बॉलीवुड इंडस्ट्री के उन बड़े नामों का खुलासा कर ही दें जिन्हें वो बॉलीवुड के ड्रग माफिया के गैंग का हिस्सा बताती हैं। साथ ही उन्होंने सवाल उठाये थे कि कंगना कब तक विक्टिम कार्ड खेलती रहेंगी। उर्मिला ने ये भी कहा था कि वे कंगना को अच्छा एक्टर मानती हैं, जिसने अपने बढिय़ा काम से इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। साथ ही उन्होंने कहा था कि उन्हें ये समझ नहीं आता कि कंगना को इंडस्ट्री के हर एक इंसान से दिक्कत कैसे हो सकती है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031