एक जमाना था जब गीतकार संत मसीह दास के गीत “गुल गुल भजीया खा ले” को खूब सुना जाता था आकाशवाणी के हर कार्यक्रम में इसी गीत की फरमाइश हुआ करती थी। समय बितता गया और गीत भी ओझल सा हो गया। लेकिन एक बार फिर ऐसे ही सुपरहिट गीतों को नए कलेवर में प्रस्तुत करने जा रहा है एमडी एंटरटेनमेंट। एमडी एंटरटेनमेंट के निर्माता व अभिनेता दिनेश साहू ने बताया कि पुराने गीतों में जो बात थी वह आज के गीतों में कहां, दर्शक उन्हीं पुराने गीतों को आज भी सुनना चाहते हैं, इसलिए हमारे चैनल के माध्यम से हम दर्शकों की मांग पर यह कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि इसके पूर्व भी हमारे द्वारा एक छत्तीसगढ़ी पारंपरिक गीत नई मिठावय बनाया गया था जिसे खूब पसंद किया गया, जिसमें सुपरस्टार करन खान और जानी-मानी अभिनेत्री मोना सेन ने अभिनय किया था।
इस बार एमडी एंटरटेनमेंट द्वारा शेख हुसैन की स्मृति में गीत गुल गुल भजिया खा ले को नए फॉर्मेट में शूट किया जा रहा है, इसमें करन खान और संजय महानंद जैसे उम्दा कलाकारों के साथ अभिनेत्री शालिनी विश्वकर्मा का जबरदस्त अभिनय है। इस गीत को स्वर से सजाया है सुनील सोनी ने।
काफी लंबे समय बाद इस गीत में संजय महानंद और करन खान एक साथ नजर आने वाले हैं, उनके साथ दिनेश साहू और पोषण कका भी अभिनय करते दिखाई देंगे।
गुल गुल भजिया खाले गीत की शूटिंग पांहदा गांव में की गई, इस गीत की शूटिंग का कार्य नृत्य निर्देशक सतीश साव और तामेश्वर देव ने किया है। जल्द ही इसे एमडी एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031