रायपुर । कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक शाम शहीदों के नाम पर आधारित कार्यक्रम जिला प्रशासन द्वारा संचालित कला केंद्र परिसर में आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई. तीन ताल मिश्रित सर्वाग पर आधारित 22 तबला वादन की अद्भूत प्रस्तुति हुई। जिसके सैकड़ों दर्शक कायल हो गए। इस शानदार प्रस्तुति की खूब प्रशंसा हुई। कार्यक्रम में देशभक्ति के संगीत ने समा बांध दिया। कथक नृत्य में देशभक्ति गीत वंदे मातरम की प्रस्तुति हुई। गिटार के माध्यम से ए वतन, मेरे वतन की धुन, बासुरी वदन में सारे जहां से अच्छा, कथक में ये मेरा इंडिया, गायन में देशभक्ति गीत मेरा कर्मा, तू मेरा धरमा और सरस्वती वंदना, बांसुरी में भुपाली रोग समेत अनेक कार्यक्रमों की प्रस्तुति हुई। कला केंद्र में पोट्रेट की प्रदर्शनी भी लगाई गई। कला केंद्र में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, वित्त मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी और कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह समेत अन्य पोट्रेट की प्रदर्शनी लगाई गई। यह पोट्रेट कला केंद्र के प्रतिभागियों के द्वारा तैयार की गई थी, जो कि काफी आकर्षण का केंद्र रहा है। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा और जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह द्वारा प्रदान किया गया प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के नेतृत्व में कलाकेंद्र शुरू की गई है। इसकी शुरूआत मार्च महीने में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने की थी। इसमें दो दर्जन से अधिक विधाओं का प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रत्येक प्रतिभागियों से माह में महज 500 रूपए ही शुल्क लिया जाता है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30