What's Hot

लौकी एक ऐसी सब्जी है जिक्स सेवन करने से आपकी सेहत को सिर्फ फायदे ही होंगे। साइंस की मानें तो इस सब्जी में पानी की मात्रा लगभग 90 प्रतिशत तक होती है। फाइबर से भरपूर यह सब्जी इस वजह से आपका पाचन प्रक्रिया तेजी से दुरुस्त करती है। इसमें विटामिन सी, बी और के के साथ-साथ कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और जिंक जैसे मिनिरल्स पाए जाते हैं जो कब्ज जैसी बीमारी को रोकने में लाभकारी है। इसकी प्रकृति ठंडी है जिस वजह से ये पेट के लिए अच्छी सब्जी मानी जाती है। इतना ही नहीं लौकी का सेवन करने से आप अपनी दिल की सेहत का भी ख्याल रख सकते हैं क्योंकि यह बैड कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल करती है।

इन समस्यायों में लौकी का सेवन है फायदेमंद:

हाई कोलेस्ट्रॉल: लौकी बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर सकता है। यह शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी बढ़ा सकता है। लौकी में मौजूद आहार फाइबर कोलेस्ट्रॉल को कम करने में फायदेमंद हो सकता है।

हाई यूरिक एसिड: अगर आपका यूरिक एसिड बढ़ा हुआ है तो लौकी का सेवन आपके लिए फायदेमंद है। इसका फाइबर अपने साथ यूरिक एसिड के क्रिस्टल्स को यूरिन के ज़रिए बाहर लाता है और शरीर से फ्लश ऑउट करने में मदद करता है।

ब्लड शुगर: ब्लड शुगर के मरीजों के लिए लौकी का सेवन लाभकारी माना जाता है।  लौकी में 90 प्रतिशत पानी और आठ प्रतिशत फाइबर होता है। ऐसे में मधुमेह के लिए यह सब्जी सबसे बेहतरीन विकल्प है। इसमें ग्लूकोज और चीनी बिलकुल नहीं होता है इसलिए इसका सेवन लाभकारी है।  

पेट के लिए फायदेमंद: लौकी पेट के लिए बेहद फायदेमंद यही।  इसके सेवन से आपका हाज़मा सही होता है और कब्ज जैसी बीमारी नहीं होती है साथ ही यह आपकी बॉडी को भी डिटॉक्स करती है।  

वजन कम करने में फायदेमंद: लौकी में मौजूद फाइबर और रफेज आपके वजन को कम करने में कारगर है। इसके सेवन से आपका मेटाबोलिज्म तेज होता है जिससे वजन कम करना आसान हो जाता है।  

कैसे करें लौकी का इस्तेमाल?

आप लौकी का सेवन कई प्रकार से कर सकते हैं। आप अपनी डाइट में लौकी की सब्जी, लौकी का चीला और जूस शामिल करें। इसके अलावा आप लौकी का सूप भी पी सकते हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31