रायपुर। दंतेवाड़ा जिले के विभिन्न कैंपों में रक्षा बंधन पर्व का आयोजन बेहद खास रहा। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत महिला हितग्राहियों ने सीआरपीएफ और डीआरजी के जवानों को राखियां बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया। यह आयोजन उन जवानों के लिए बेहद यादगार रहा जो अपने परिवार से दूर देश की सुरक्षा में तैनात हैं। आज सुबह से ही महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाएं सीआरपीएफ कैंप कारली, बड़ेगुडरा, और बासनपुर कैंप पहुंची। उन्होंने जवान भाइयों को राखी बांधी, मिठाई खिलाई और उनकी सुरक्षा के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर, महिलाओं ने जवानों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और उनके त्याग को सराहा।
इस अवसर पर जवान अश्वनी परमार ने भावुक होते हुए कहा, “हम कई महीनों से अपने परिवार से दूर हैं। आज इस अवसर पर बहनों ने हमारे कैंप में आकर राखी बांधी, जिससे हमारी सुनी कलाई में राखी की सजावट हो गई। इसके लिए हम सभी जवान बहनों के आभारी हैं।”
कार्यक्रम में सीआरपीएफ 111 बटालियन कारली के विवेक कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा, सहायक कमांडेंट 111वीं बटालियन आर.के. मिश्रा, महिला एवं बाल विकास अधिकारी ऋतिष टण्डन, सीआरपीएफ और डीआरजी के जवान, महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाएं, और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30