नई दिल्ली: जगमगाहट के त्योहार यानी दीपावली से एक दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को त्योहार की शुभकामनाएं दे दी हैं। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर यह भी बताया है कि इस दिवाली पर उनका क्या करने का प्लान है। वो किस तरह दीपावनी मनाने जा रहे हैं।

सुख-शांति-समृद्धि की कामना

पीएम मोदी ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि दीपावली का पावन पर्व पूरा देश रोशनी से जगमगा रहा है। प्रकाश का ये पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि आप सबको दीपावली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आपका ये पर्व, आपका आगे का समय सब -कुछ सुख शांति और समृद्धि से भरा रहे।

दिवाली पर क्या है PM मोदी का प्लान

दीपावली के लिए अपना प्लान सार्वजनिक करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मैं भी आपकी तरह बड़े उत्साह से दीपावली मनाता हूं। हर साल देश के वीर जवानों के बीच जाना मेरा नित्य क्रम है। इस बार भी जारी रहेगा। आप सबको दीपावली की हार्दिक-हार्दिक शुभकामनाएं। यानी पीएम मोदी ने साफ कर दिया है कि इस बार भी वह दीपावली का त्योहार देश के वीर जवानों के साथ मनाने वाले हैं।

पीएम बनने के बाद मोदी ने कहां-कहां मनाई दिवाली

  • साल 2014 में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने और इस साल उन्होंने सियाचिन पहुंचकर सेना के जवानों के बीच दीपावली मनाई।
  • पीएम बनने के ठीक एक साल बाद यानी 2015 में उन्होंने अमृतसर के डोगराई युद्ध समारक में बॉर्डर पर तैनात जवानों के बीच सेलिब्रेशन किया।
  • साल 2016 की दिवाली तो पीएम मोदी ने ITBP और सेना दोनों के जवानों के साथ मनाई। इस साल प्रधानमंत्री हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति पहुंचे थे।
  • 2017 की दिवाली पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर में सेलिब्रेट की। पीएम मोदी इस साल बांदीपोरा के गुरेज सेक्टर पहुंचे और जवानों का हौसला बढ़ाया।
  • पीएम मोदी उत्तरकाशी में भी दिवाली मना चुके हैं। साल 2018 की दीपावली में प्रधानमंत्री हर्षिल सेक्टर में इंडियन आर्मी और ITBP के जवानों के बीच पहुंचे थे।
  • साल 2019 में पीएम मोदी ने दूसरी बार जम्मू-कश्मीर में जवानों के साथ दीपावली मनाई। इस साल वह राजौरी में LoC पर तैनात जवानों के बीच पहुंचे थे।
  • पीएम मोदी जैसलमेर की प्रसिद्ध लोंगेवाला पोस्ट पर भी जवानों संग दीपावली मना चुके हैं। साल 2020 में पीएम मोदी यहां पहुंचे थे। यहां उनकी टैंक पर सवारी करने वाली तस्वीर काफी वायरल हुई थी।
  • साल 2021 में पीएम मोदी तीसरी बार दिवाली मनाने जम्मू-कश्मीर में जवानों के बीच पहुंचे। इस साल उन्होंने नौशेरा सेक्टर में जवानों को त्योहार पर मिठाई बांटी थी।
  • 2022 में तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीपावली सेलिब्रेट करने सीधे लद्दाख के कारगिल पहुंच गए थे। यहां पीएम मोदी ने सशस्त्र बलों के जवानों संग दिवाली मनाई थी।
  • हिमाचल के लेप्चा में साल 2023 में पीएम मोदी ने सेना के जवानों के साथ दिवाली का त्योहार मनाया।
  • साल 2024 की दिवाली पर प्रधानमंत्री मोदी गुजरात के कच्छ बॉर्डर पर पहुंचे थे। यहां सर क्रीक में तैनात जवानों के साथ पीएम ने दिवाली मनाई थी।
  • 2025 वो साल है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौसेना के जवानों संग दिवाली की खुशियां बांटीं। इस साल पीएम मोदी ने ‘आईएनएस विक्रांत’ पर दीपावली मनाई थी।

प्रधानमंत्री ने सभी से समृद्ध और ‘विकसित भारत’ के निर्माण के लिए नयी ऊर्जा और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आग्रह किया. उन्होंने कहा, ‘‘एक बार फिर आप सभी को दीपावली की शुभकामनाएं.”

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30