बिहार के बेगूसराय जिले में इन दिनों एक शादी बेहद चर्चा में है। दरअसल नगर निगम के उपायुक्त ने अपने ही भाई की बेटी यानि भतीजी के साथ शादी कर ली है। बताया जा रहा है कि दोनों ने घर से भागकर शादी की है। दोनों के घर से गायब होने के बाद परिजनों ने अपहरण का मामला दर्ज कराया था, लेकिन शादी करने के बाद दोनों ने थाने पहुंचकर पूरे मामले का खुलासा किया। मिली जानकारी के अनुसार मामला वैशाली नगर निगम का है, जहां शिव शक्ति कुमार उप नगर आयुक्त के पद पर पदस्थ हैं। बताया गया कि शिव शक्ति कुमार ने हाल ही में अपनी भतीजी के साथ लव मैरिज की है, जिसके बाद उनके परिवार में बवाल मचा हुआ है। बात थाने तक पहुंच गई है, जिसके बाद इस शादी की चर्चा जोरों पर है। अपने चचा के साथ लव मैरिज करने के बाद सजल सिंधू ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि’प्रेम करना किसी का व्यक्तिगत निर्णय है और इस निर्णय में किसी का दखल नहीं होना चाहिए। हम वैशाली पुलिस से यह कहना चाहते हैं कि हमारे खिलाफ जो एफआईआर दर्ज की गई है और जो हमारा अपहरण का केस दर्ज हुआ है उसमें तनिक भी सच्चाई नहीं है, वो गलत है। अगर हमारा अपहरण हुआ होता तो हम आपके सामने थोड़ी ना होते। प्रेम विवाह करने के बाद उन्होंने कई तरीकों से परेशान करना शुरू कर दिया। इनका जो कार्य है उसमें विघ्न डालने तथा हमारे वैवाहिक जीनव में मुश्किलें पैदा करने की कोशिश की गई हैं।’ भतीजी से शादी करने के बाद शिव शक्ति ने कहा कि ‘मुझे वैशाली प्रशासन से कहना है कि हम लोगों ने प्रेम विवाह किया है कोई अपहरण नहीं हुआ है। यहां अनैतिक कार्यों का कोई मुद्दा नहीं है। हमें बस यही सहयोग चाहिए कि वो हमारा सहयोग करें और हमें सुरक्षा मुहैया कराएं। ताकि हम लोग खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031