बेमेतरा। कोविड-19 कोरोना वायरस के रोकथाम, नियंत्रण तथा उनके संक्रमण से बचाव के लिए उपायों को अपनाना चाहिए। करोनो वायरस के रोकथाम के लिए परिवार में किसी भी सदस्य को सर्दी, खांसी, बुखार, सांस लेने में कठिनाई, स्वाद एवं सूंघने की क्षमता का अभाव होने पर तत्काल कोरोना जांच करावाना चाहिए। कलेक्टर शिव अनंत तायल ने जिले वासियों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के लिए, अपने सुझबूझ से शीघ्रगति से रोका जा सकता है। अगर किसी व्यक्ति को व उनके परिवार से अन्य सदस्यों को सर्दी, खांसी, बुखार, सांस लेने में कठिनाई, स्वाद एवं सूंघने की क्षमता का अभाव होने पर तत्काल कोरोना जांच करावाना चाहिए। कोरोना के टेस्ट से डरें नहीं, टेस्ट अवश्य कराएं। कोरोना होने पर डर से अपना स्वास्थ्य परीक्षण नहीं कराने पर कोरोना दूर नही होगा। अगर समय रहते हम संक्रमित व्यक्तियों की पहचान नहीं कर पाएंगे और समय रहते हुए चिकित्सा परामर्श से दवाइयों का सेवन नहीं कर पाएंगे तो इससे आपकी समस्या और बढेगी। अगर आप कोविड-19 से संक्रमित नहीं है तो परीक्षण के बाद रिपोर्ट नेगेटिव ही आएगी अगर पाजेटिव आती है तो कोरोना होने पर आप सही समय पर दवाई लेकर स्वस्थ हो जाएंगे। आप अपने परिवार और समाज के लिए के लिए महत्वपूर्ण है। कलेक्टर ने कहा कि इसलिए अपने-अपने परिवार एवं समाज के हित मे कोरोना टेस्ट से डरने के बजाय कोरोना टेस्ट कराएं एवं शासन द्वारा कोरोना के नियंत्रण लिए जारी निर्देशों का पालन करें। कलेक्टर श्री तायल ने आमजनों से आग्रह है कि किसी व्यक्ति अथवा परिवार के किसी भी सदस्य को अगर कोरोना के लक्षण दिखाई दे रही है, तो तत्काल स्वास्थ्य विभाग अथवा टोल फ्री नम्बर 104 एवं जिले के दूरभाष नम्बर 07824-222103 पर सूचित कर सकते है। कोरोना से बचने के लिए एसएमएस रूल को बहुत ही महत्वपूर्ण बताया है, जिसमें एस-सोशियल डिस्टेंसिंग, एम-मास्क लगाना तथा एस हाथों को बार-बार सेनेटाईज करना है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031