
रायपुर ब्राइट फाउंडेशन संस्था के तत्वाधान में विगत दिनों हुए कलकत्ता में महिला चिकित्सक के साथ हुई घटना की घोर निन्दा करते हुए दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा हो, एवं दिवंगत चिकित्सक को श्रद्धांजली देते हुए कैंडल मार्च किया गया. उक्त कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रदीप गोविंद शितूत , डाॅ मनोज ठाकुर , बिहारी लाल शर्मा , प्रवक्ता चेतन चंदेल, राजू साहु , रोटरी क्लब के अध्यक्ष नामो चन्द मोरियानी , अन्नपुर्णा शर्मा , अरुणा यादव , राम भरोसा अग्रवाल, छबीलाल सोनी, छग हेयर गुरु, राज श्रीवास , राजु श्रीवास, रमेश दाऊलाल श्रीवास, नारायण प्रसाद सेन , शुशील शब्बीर सरेठे , शुशील कौशिक , के साथ सेन समाज के पदाधिकारी , व संस्था के सदस्य शामिल होकर डाॅ मौमिता के साथ हुए जधन्य बलात्कार व हत्या से उनके परिजनों को तुरंत न्याय दिलाने के लिए कैंडल मार्च निकाली गई । एवं सभी आरोपियों को इस जधन्य कांड के लिए कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की गई । उक्त जानकारी डाॅ मनोज ठाकुर व चेतन चंदेल ने दी ।














