रायपुर। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय प्रवास पर राजधानी रायपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वामी विवेकानंद विमानतल पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरूण साव और विजय शर्मा, केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू सहित आदिम जाति विकास एवं कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक किरण देव, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, पूर्व सांसद सरोज पांडेय सहित अनेक जनप्रतिनिधि, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा तथा वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे का आज दूसरा दिन है. अमित शाह आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. साथ ही नक्सलवाद से निपटने अंतर्राज्यीय समन्वय की रणनीति बनेगी. तय कार्यक्रम के अनुसार, गृह मंत्री अमित शाह आज सुबह 10.30 बजे महाप्रभु वल्लभाचार्य आश्रम चंपारण का दर्शन करेंगे. दर्शन के बाद सुबह 11.30 बजे राजधानी के मेफेयर रिसोर्ट से अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक लेंगे. इस बैठक में छत्तीसगढ़ और पड़ोसी 7 राज्यों के पुलिस महानिर्देशक (DGP) और मुख्य सचिव भी शामिल होंगे. दोपहर 2.30 बजे छत्तीसगढ़ को लेकर बैठक होगी, जिसमें नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा, विकास पर चर्चा होगी. उसके बाद गृह मंत्री अमित शाह शाम 5.30 बजे प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करेंगे.
BIG BREAKING अमित शाह पहुंचे छत्तीसगढ़… तीन दिन रहेंगे… आज से कई कार्यक्रम
Previous ArticleBIG BREAKING छत्तीसगढ़ में दो दिन भारी बारिश की चेतावनी…
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















