रायपुर। डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार वर्ष 2024 के लिए कृषकों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये गए हैं। आवेदन पत्र संबंधित जिले के उप संचालक कृषि एवं विकास खण्ड स्तर पर वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय से निःशुल्क प्राप्त किये जा सकते हैं। निर्धारित प्रपत्र में पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र को संबंधित जिले के उप संचालक कृषि एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय में जमा कर सकते है। आवेदन पत्र के साथ सफलता की कहानी (अधिकतम दो पेज में एवं छायाचित्र/विडियों सी.डी. संलग्न करे) प्रस्तुत करेंगे। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2024 है। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नही किया जायेगा।
डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार की राशि 2 लाख रूपये एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जायेगा। केवल ऐसे कृषक विगत 10 वर्षों से कृषि का कार्य छत्तीसगढ़ क्षेत्र में कर रहे हो एवं छत्तीसगढ़ राज्य के मूल निवासी हो। इसमें केवल ऐसे कृषक ही सम्मिलित होने के लिए पात्र होंगे, जिनकी कुल वार्षिक आमदनी में से न्यूनतम 75 प्रतिशत आय कृषि से हो एवं तकाबी, सिंचाई शुल्क, सहकारी बैंको का कालातीत ऋण न हो। चयन एवं मूल्यांकन का मापदण्ड के तहत फसल में विविधीकरण एवं उत्पादकता वृद्धि के लिए नवीन कृषि तकनीकी अपनाने का स्तर होना चाहिए। उन्नत कृषि तकनीकी के प्रचार-प्रसार एवं अन्य कृषकों द्वारा अपनाने के लिए प्रेरित करने के लिए प्रयास किया गया हो। विगत तीन वर्षों में विभिन्न फसलों के उत्पादकता का स्तर कृषि एवं सहयोगी क्षेत्र में कृषक द्वारा किया गया उल्लेखनीय व नवोन्वेषी कार्य किया होना चाहिए। कृषि के क्षेत्र में सर्वाेत्तम कार्य करने वाले किसान को यह पुरस्कार दिया जाएगा। ऐसे कृषक जो खेती में नवीन तकनीकी को अपनाता हो, जिसकी फसल सघनता अच्छी हों। समन्वित कृषि प्रणाली एवं फसल के विविधकरण अपनाता हो। कृषि के क्षेत्र में नवोन्वेषी कार्य करता हो, भूमि एवं जल संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया हो। कृषि संसाधनों का श्रेष्ठत्तम उपयोग करता हो। कृषि विपणन में जिसका योगदान हो इत्यादि को यह पुरस्कार का वितरण राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर दिया जाएगा।
पुरस्कार के लिए कृषकों से प्राप्त आवेदन पत्र में उल्लेखित गुण, दोष के आधार पर तथ्यों का सत्यापन, विकासखण्ड स्तरीय डॉ. खूबचंद बघेल कृषि रत्न पुरस्कार छानबीन समिति द्वारा किया जाएगा। कृषकों का चयन जिला स्तरीय छानबीन समिति एवं राज्य स्तरीय जूरी के द्वारा किया जायेगा और उनके द्वारा लिये गये निर्णय अंतिम होगा। अधिक जानकारी हेतु कृषि विभाग की वेबसाईट https://agriportal.cg.nic.in/PortHi/ पर उपलब्ध है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30