छत्तीसगढ़ प्रादेशिक मानव संसाधन विकास समिति के प्रदेश महासचिव बिरेंदर सिंह ने देश के सभी छोटे बड़े सामाजिक संगठन संस्थाओं से एक होने की अपील की है।श्री सिंह ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा राष्ट्र की बढ़ती ख्याति और स्वदेशी आत्मनिर्भरता,अंतरिक्ष अनुसंधान,उच्च तकनीक हथियार निर्माण, जीडीपी ग्रोथ,जल थल वायु पर पूरा नियंत्रण आदि प्रगति से नापाक इरादों वाले लोग देश को हरसंभव कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं।अवैध घुसपैठ आदि से देश की अंतरिक सुरक्षा और अर्थव्यस्था पर भी संकट है,फूट डालो राज करो वाले विचारधारा वाले भी कई लोग हमारे बीच में हैं ।श्री सिंह ने आगे बताया की मेरा 20वर्षों से ज्यादा का सामाजिक कार्यों का अनुभव बहुत अच्छा रहा,लोग अच्छे कार्यों की सराहना करते हैं परंतु राष्ट्र सुखी तभी हो सकता है जब बाहर और अंदर दोनों तरफ से सुरक्षित हो, मैंने इन वर्षों में कभी भी राष्ट्र के खिलाफ को बयान नहीं दिया नही की ऐसा को बयान जिससे किसी समाज विशेष या धर्म विशेष की भावना आहत होती हों,परंतु आज के परिवेश में सभी छोटे बड़े सामाजिक संगठन संस्था के एक होने की आवश्यकता महसूस होती है जिससे अंतरिक सुरक्षा और व्यस्था दोनों के हित में राष्ट्र की सेवा की जा सकती है ऐसी अपील श्री श्री ने सभी संस्थाओं और संगठनों के प्रमुखों,पदाधिकारियों , सदस्यों से की है,जिससे कार्यों में उत्साह और मजबूती दोनों आयेगी.
राष्ट्र हित में सभी छोटे बड़े सामाजिक संगठन,संस्था एक हों : प्रदेश महासचिव सिंह
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















