जौनपुर। मडिड़ाहूं कोतवाली में उस समय हंगामा मच गया जब परिसर में पहुंची प्रेमी को प्रेमिका ने पिटाई शुरू कर दी। प्रेमी को पिटता देख पुलिस वालों ने किसी तरह दोनों को अलग किया। प्रेमिका इसलिए भड़क गई कि प्रेमी ने शादी से इनकार कर दिया था। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक अपने पड़ोस में रहने वाली एक युवती से चक्कर चल रहा था। दोनों में प्रेम प्रपंच काफी दिनों से चल रहा था। कई बार प्रेमिका ने शादी के लिए प्रेमी पर दबाव बनाया, लेकिन वह उसकी बात को टाल देता। इससे प्रेमिका आजिज आ चुकी थी। प्रेमी द्वारा बार-बार शादी से इंकार करने पर प्रेमिका उसे साथ लेकर कोतवाली पहुंच गई। उस पर एफआईआर दर्ज कराने की धमकी दी। उसे लगा कि अब प्रेमी शादी के लिए मान जाएगा। इसके बावजूद भी प्रेमी टस से मस ना हुआ तो प्रेमिका ने उसकी वहीं धुनाई शुरू कर दी। पिटाई होते देख वहां हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस वालों ने देखा तो दौड़कर पहुंचे और दोनों को किसी तरह अलग किया। तब कहीं जाकर प्रेमी की जान बच सकी। पुलिस दोनों पक्षों को शादी के लिए रजामंद करने में जुटी थी।
बार-बार शादी से करता था इंकार, प्रेमिका के हाथों प्रेमी की बेदम पिटाई
Previous Articleअपने जमाने के मशहूर अदाकारों के बीच घमासान…
Related Posts
Add A Comment


















