सोशल मीडिया पर कब क्या नजर आ जाए, पहले से इसका अंदाजा कोई भी नहीं लगा सकता है। हर दिन कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं और सभी वीडियो अलग-अलग होते हैं। किसी वीडियो में लोगों का टैलेंट देखने को मिलता है तो किसी वीडियो में गजब का जुगाड़ देखने को मिलता है। इसके अलावा भी तमाम तरह के वीडियो वायरल होते हैं जिन्हें देखने के बाद लोग अपनी प्रतिक्रिया भी देते हैं। मगर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो सबसे अलग है और आपने अब तक ऐसा कोई भी वीडियो नहीं देखा होगा। वीडियो को देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे।
लड़की का वीडियो क्यों हुआ वायरल?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो सबसे हटके है। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक लड़की सड़क पर चलकर जा रही है। तभी एक स्कूटी पर बैठे हुए दो शख्स आते हैं और उसके सामने आकर स्कूटी को रोक देते हैं। इसके बाद एक शख्स स्कूटी से उतरने लगता है। यह सब देखकर लड़की अपना दिमाग चलाने लगती है। उसे लगता है कि वो चोर हैं जो उसका बैग छीनने के लिए आए हैं। इसके तुरंत बाद वह पास वाले घर में अपने बैग को फेंक देती है और वहां से जाने लगती है। लड़की ने दिमाग तो सही चलाया मगर समय गलत था क्योंकि वो लोग चोर नहीं थे बल्कि अपने घर जा रहे थे। लड़की ने जिस घर में अपना बैग फेंका था, वही उनका घर था और उसका दरवाजा खोलने के लिए ही शख्स स्कूटी से उतर रहा था। इसके बाद वह आदमी उस लड़की को उसका बैग दे देता है।
यहां देखें वायरल वीडियो


इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @vishvguru0 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘दीदी ने चोरों से बचने के लिए अपना 200% दिमाग प्रयोग में लिया।’ वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- डबल दिमाग है दीदी के पास। दूसरे यूजर ने लिखा- ओवरस्मार्ट दीदी। तीसरे यूजर ने लिखा- वाह क्या दिमाग लगाया। वहीं एक यूजर ने लिखा- दिमाग अच्छा लगाया था। (indiatv.in)

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031